कोटा

VIDEO:- पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार….अमरकंटक घूमने निकले कार सवार हुए भीषण सड़क हादसे का शिकार, 2 की मौत, 3 गंभीर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नए साल की शुरुआत में घूमने निकले 5 कार सवार लोगो की खुशियां एक दर्दनाक सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। जिले के कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम भस्को के पास शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोगों में से दो की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार कार क्रमांक CG 04 QJ 2152 में सवार 5 लोग रायपुर से आमागोहन होते हुए मरहीमाता रोड पर अमरकंटक की ओर जा रहे थे। ग्राम भस्को के पास अचानक कार चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सीधे सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे की सीट पर बैठे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान रामकुमार धीवर 45 वर्ष निवासी कचना, रायपुर और राजकुमार साहू के रूप में हुई है।

हादसे में घायल हुए लोगों में कार चालक नीलेश्वर धीवर 38 वर्ष निवासी दलदल सिवनी, रायपुर, सुखसागर मानिकपुरी 39 वर्ष निवासी मजेठा, आरंग रायपुर तथा अमित चंद्रवंशी 39 वर्ष निवासी दलदल सिवनी, मोवा रायपुर शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह अपने पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे।कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और चालक नीलेश्वर के दोनों पैर टूटकर कार में फंस गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को सिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार सभी कार सवार रायपुर से नए साल के अवसर पर अमरकंटक घूमने निकले थे, लेकिन तेज रफ्तार और संभवतः सड़क की स्थिति के चलते यह दर्दनाक हादसा हो गया। यह घटना नए साल में सैर-सपाटे पर निकलने वालों के लिए एक कड़वी सीख है। तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी जानलेवा साबित हो सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...