बिलासपुर

कोटा मेन रोड पर दर्दनाक हादसा… तेज़ रफ़्तार केटीएम बाइक ने माँ- बेटी को मारी ठोकर, दोनो की हुई मौत, सड़क किनारे पैदल चलना भी हुआ खतरनाक,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सकरी क्षेत्र अंतर्गत कोटा मेन रोड परसदा में 5 जनवरी 2026 की शाम एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। तेज और लापरवाहीपूर्वक चल रही KTM मोटरसाइकिल की टक्कर से पैदल जा रही महिला और उसकी मासूम बेटी को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। हादसे ने न सिर्फ एक परिवार की खुशियां छीन लीं, बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम परसदा निवासी सोनू लहरे की बहन उर्मीला मनहर पति सुरेंद्र मनहर उम्र 35 वर्ष अपनी बेटी मान्या उम्र 4 वर्ष के साथ दीनदयाल कॉलोनी में एक घर से मुलाकात कर शाम करीब 6.30 बजे पैदल अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वे कोटा मेन रोड पर पहुँचीं, सामने से आ रही KTM मोटरसाइकिल क्रमांक OD 01 AS 7268 तेज गति से लहराते हुए आई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला ने चालक को धीमी गति से चलने का इशारा भी किया, बावजूद इसके चालक ने वाहन की रफ्तार कम नहीं की और जानबूझकर लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उर्मीला और उसकी मासूम बेटी मान्या सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही बेहोश हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए दोनों को जिला अस्पताल बिलासपुर पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। एक साथ दो अर्थियों की खबर फैलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया और हर आंख नम हो गई। घटना की रिपोर्ट प्रार्थी सोनू लहरे ने थाना सकरी में दर्ज कराई है। पुलिस ने KTM मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है। एक मजदूर परिवार की बहन और मासूम बच्ची की असमय मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान