दुर्ग

राज्यस्तरीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह का हुआ बड़ा खुलासा… विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किये गए 31 मोटरसाइकिल बरामद,

रमेश राजपूत

दुर्ग – भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय एक राज्यस्तरीय दोपहिया वाहन चोरी गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से कुल 31 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 31 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 से भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में लगातार दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। विशेष रूप से बीएसपी मुख्य गेट स्थित पार्किंग और भिलाई-भट्टी इलाके को आरोपियों द्वारा लगातार निशाना बनाया जा रहा था। घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने प्रकरणों की समीक्षा, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई की रणनीति तैयार की। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी ई. पापा राव को चिन्हित कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह चोरी किए गए वाहनों को जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र में ले जाकर अपने सहयोगियों के माध्यम से बेच देता था। इस काम में उसके साथ मनोज राम और राम सेवक प्रजापति उर्फ रवि सहित अन्य सहयोगी शामिल थे। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी ने भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हुआ है और वह खास तौर पर लोकप्रिय मॉडलों जैसे होंडा साइन सहित अन्य वाहनों को निशाना बनाता था। गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से पार्किंग स्थलों की रेकी करता और मौका मिलते ही वाहन पार कर देता था। बरामद वाहनों में भिलाई-भट्टी क्षेत्र की 13, छावनी थाना क्षेत्र की 3, रायपुर क्षेत्र की 2 तथा अन्य बिना दस्तावेज वाले वाहन भी शामिल हैं। मामले में संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने इस सफलता का श्रेय थाना स्टाफ, साइबर सेल टीम और विशेष जांच दल को दिया है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वाहन सुरक्षित स्थान पर लॉक कर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...