बिलासपुर

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में भूमि सत्यापन बना किसानों के लिए बड़ी समस्या…पोर्टल में रकबा ही गायब,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया इस वर्ष किसानों के लिए मुश्किलों भरी साबित हो रही है। खासतौर पर भूमि सत्यापन को लेकर बड़ी संख्या में किसान परेशान नजर आ रहे हैं। किसान अपनी मेहनत की फसल बेचने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं, लेकिन कई मामलों में सरकारी रिकॉर्ड में उनकी जमीन ही दर्ज नहीं होने से वे धान बेचने के अधिकार से वंचित हो रहे हैं।
इस वर्ष धान खरीदी के लिए गिरदावरी रिपोर्ट का मिलान और उसके बाद एग्रिस्टेक पोर्टल में पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। पोर्टल में दर्ज आंकड़ों के मिलान की जिम्मेदारी राजस्व विभाग के पटवारी और तहसीलदारों को सौंपी गई है, इसके बावजूद बड़ी संख्या में किसानों का रकबा पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो पा रहा है। इससे किसान न तो अपनी उपज बेच पा रहे हैं और न ही उन्हें समय पर समाधान मिल रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं कि किसान सप्ताहों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। कई किसानों का कहना है कि वर्षों से जिस जमीन पर वे खेती कर रहे हैं, वही भूमि अब रिकॉर्ड में गायब दिखाई दे रही है। मामले में जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि अधिकांश प्रकरणों का निराकरण कर लिया गया है और शेष किसानों के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जा रही है। हालांकि प्रशासनिक दावों के विपरीत जमीनी हकीकत यह है कि अब भी कई किसान परेशान हैं और उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था किसानों के लिए राहत के बजाय चिंता का कारण बनती जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी