बिलासपुर

अवैध शराब के खिलाफ थाना पचपेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई…66 लीटर कच्ची शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – अवैध शराब और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिलेभर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना पचपेड़ी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम लोहर्सी से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 66 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की है।

पुलिस के अनुसार 07 जनवरी 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लोहर्सी में सुखीराम केंवट एवं राजेश सिंह ठाकुर अवैध रूप से अधिक मात्रा में हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए हैं। सूचना की तस्दीक के बाद थाना पचपेड़ी पुलिस ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी सुखीराम केंवट पिता छेदराम केंवट, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम लोहर्सी के कब्जे से दो प्लास्टिक जरीकेन में भरी 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

वहीं दूसरे आरोपी राजेश सिंह ठाकुर पिता स्वर्गीय बेनी सिंह ठाकुर, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम लोहर्सी के पास से 82 पन्नियों में भरी कुल 41 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। दोनों आरोपियों से शराब रखने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया। विधिवत कार्रवाई के बाद दोनों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई,