बिलासपुर

बिलासपुर : भीषण सड़क हादसा… रेत भरी हाइवा ने कार को मारी टक्कर…1 युवती समेत 4 गंभीर, कार बुरी तरह हुई क्षतिग्रस्त,

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे से अफरा-तफरी मच गई। सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरपापार नूतन चौक स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी के सामने रेत से भरी तेज रफ्तार हाइवा ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार युवती समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 11.20 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार क्रमांक CG 12 AU 0995 को तेज रफ्तार हाइवा क्रमांक CG 18 J 9955 जो रेत से भरी थी उसने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसके दरवाजे चिपक गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने पर घायलों को डायल 112 के माध्यम से सिम्स अस्पताल भेजा गया।

कार में फंसी युवती को लोगों ने दूसरी गाड़ी से टोचन कर दरवाजा उखाड़कर बाहर निकाला। देरी से एम्बुलेंस पहुंचने पर भीड़ में आक्रोश भी देखा गया, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात करना पड़ा। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी