मस्तूरी

मस्तूरी: जुआरियों की महफ़िल में पुलिस की छापेमारी…मौके से 7 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 10 हजार रुपए जब्त,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के थाना मस्तूरी क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। मस्तूरी पुलिस ने 52 पत्ती ताश के जरिए पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 हजार 100 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिलेभर में अवैध जुआ एवं सट्टा खेलने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मस्तूरी पुलिस द्वारा मुखबिर तैनात कर नियमित पेट्रोलिंग एवं निगरानी की जा रही थी। 8 जनवरी 2026 को टाउन भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लावर तालाब के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी कर रेड की। रेड के दौरान 7 जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। मौके से नगदी राशि और ताश के पत्ते जब्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार जुआरी-

01. लखेश्वर साहू पिता स्व. द्वारिका साहू उम्र 34 साल निवासी सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी बिलासपुर
02. देवेंद्र सोनी पिता लल्लू सोनी उम्र 52 साल निवासी गोड़पारा बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर
03. भरत जायसवाल पिता बिहारी जायसवाल उम्र 39 साल निवासी अशोक नगर सरकंडा थाना सरकंडा बिलासपुर
04. रामकुमार केंवट पिता स्व. राजाराम केंवट उम्र 43 साल निवासी पोड़ी थाना सिरगिट्टी बिलासपुर
05. पोला राम पिता दुखीराम पाल उम्र 64 साल निवासी पोडी थाना सिरगिट्टी बिलासपुर
06. फेकूराम साहू पिता दुलारी राम साहू उम्र 50 साल निवासी मस्तुरी थाना मस्तुरी बिलासपुर
07. राजू साहू पिता महेश राम साहू उम्र 39 साल निवासी किरारी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

गिरफ्तार आरोपियों में मस्तूरी, सिरगिट्टी, सरकंडा एवं सिटी कोतवाली क्षेत्र के निवासी शामिल हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अवैध जुआ का नेटवर्क विभिन्न क्षेत्रों तक फैला हुआ है और बड़े स्तर पर महफ़िल सजाई जा रही है, जहाँ बड़े बड़े दांव भी लगाए जाते होंगे।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला..पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घुटनों पर आया आदतन ... जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी,