बिलासपुर

बिलासपुर : जया किशोरी के प्रवचन कार्यक्रम देखने गई महिला के गले से सोने की चेन की चोरी, अज्ञात महिलाओं ने दिया घटना को अंजाम,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनोचा कॉलोनी में आयोजित जया किशोरी के प्रवचन कार्यक्रम के दौरान एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थिया प्रेमलता यादव ने थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वे वैष्णवी विहार, उसलापुर, बिलासपुर में सपरिवार निवास करती हैं और गृहणी हैं। दिनांक 09 जनवरी 2026 को वे अपनी बहन आशा यादव के साथ मिनोचा कॉलोनी में आयोजित जया किशोरी के प्रवचन कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम करीब 7 बजे वे सड़क किनारे लगे एक चाय स्टॉल पर चाय पीने गईं। इसी दौरान चाय लेते समय भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात महिला ने उनके गले में पहनी लगभग डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन चोरी कर ली। पीड़िता ने बताया कि उन्हें गले में खिंचाव जैसा महसूस हुआ, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण तत्काल ध्यान नहीं दे सकीं। वहीं उनकी बहन आशा यादव ने एक अज्ञात महिला को उनसे टकराते हुए देखा था। जब उन्होंने पलटकर देखा तो वह महिला मौके से फरार हो चुकी थी। पीड़िता ने आसपास मौजूद लोगों से चोर महिला के संबंध में पूछताछ भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। चोरी गई सोने की चेन जिसकी अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध महिला की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहने की अपील की है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई,