बिलासपुर

स्वर्गीय उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में बॉलीवुड ग्लैमर शेफाली बग्गा और मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर मचाएंगी धूम

उदय सिंह

बिलासपुर – स्वर्गीय उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता इस वर्ष अपने गौरवशाली तेरहवें संस्करण में प्रवेश कर चुकी है। खेल परिसर में चल रहे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हर रात रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। एके एमजी सारिका सारिक भोपाल की टीम पहले ही अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर फाइनल में जगह बना चुकी है, जबकि दूसरा सेमीफ़ाइनल मैच 10 जनवरी यानी शनिवार रात 8 बजे से खेला जाएगा, जो कि अमरकंटक हेल्थ सेंटर और मोनू गोहेल जोहेब रायगढ़ 11 के बीच होगा। इस मुकाबले के विजेता का सीधा टिकट होगा 11 जनवरी को होने वाले फाइनल मुकाबले में, जिसे लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी जबरदस्त उत्साह है।लेकिन इस बार का ग्रैंड फिनाले केवल क्रिकेट का रोमांच नहीं, बल्कि मनोरंजन और ग्लैमर का अनोखा संगम लेकर आ रहा है। इस समापन समारोह को यादगार बनाने के लिए दो खास मेहमान मैदान पर मौजूद रहेंगी प्रसिद्ध एक्ट्रेस और एंकर शेफाली बग्गा तथा बॉलीवुड अभिनेत्री और (मिस वर्ल्ड 2017) मानुषी चिल्लर। दोनों सितारों की उपस्थिति ने पहले ही इस आयोजन के प्रति लोगों की दिलचस्पी को चरम पर पहुंचा दिया है।

शेफाली बग्गा की एंकरिंग से मचेगा धमाल

शेफाली बग्गा, जो अपनी बेबाक एंकरिंग और तेज़तर्रार स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए जानी जाती हैं, फाइनल मुकाबले में रंग जमाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वे न केवल खेल प्रेमियों को ऊर्जा से भर देंगी, बल्कि इस मुकाबले की हर रोमांचक झलक को अपने अलग अंदाज में दर्शकों तक पहुंचाएंगी। उनकी मौजूदगी से यह आयोजन युवाओं में खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

फाइनल में मिस वर्ल्ड भी करेंगी शिरकत

वहीं दूसरी ओर, बॉलीवुड के साथ-साथ पूरे देश का गौरव बढ़ाने वाली मानुषी चिल्लर, जिन्होंने मिस वर्ल्ड 2017 का ताज अपने नाम किया था, इस प्रतियोगिता में ग्लैमर और आकर्षण की चमक लेकर आएंगी। उनके आने की खबर से ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। दर्शकों और प्रशंसकों में उनके लाइव दर्शन को लेकर जबरदस्त उत्साह है। कहा जा रहा है कि वे फाइनल मुकाबले में विशेष प्रस्तुति भी दे सकती हैं, जिससे इस रात का आकर्षण और भी बढ़ जाएगा।

फाइनल मुकाबले में ये होंगे मुख्य अतिथि

फाइनल मुकाबले में प्रदेश के डिप्टी सीएम और खेल एवं PWD मंत्री अरुण साव तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल रहेंगे। इस तरह 11 जनवरी की रात खेल परिसर में क्रिकेट, सितारों की चमक और मनोरंजन का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा। दर्शकों के लिए यह सिर्फ फाइनल मैच नहीं, बल्कि एक ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा। मैदान में भीड़ उमड़ने की पूरी उम्मीद है और आयोजक भी इस ऐतिहासिक रात को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई,