बिलासपुर

जया किशोरी की नानी बाई का मायरा कथा में भक्ति और संदेश का संगम…मिनोचा कॉलोनी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – श्री प्रेम सेवा परिवार द्वारा मिनोचा कॉलोनी स्थित कथा स्थल में आयोजित विश्वविख्यात कथा वाचिका जया किशोरी की नानी बाई का मायरा कथा एवं भजन कार्यक्रम के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्ति, कथा और भजनों के संगम से पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन पर झूमते नजर आए। यह आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक संदेश का केंद्र बना हुआ है।

कथा के दौरान जया किशोरी ने नानी बाई का मायरा प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने भक्त नरसी मेहता के लिए मायरा भेजने की तैयारी कराई। नरसी मेहता को जब मायरा भेजने का निमंत्रण मिला, तब उनके पास देने के लिए कुछ भी नहीं था।

टूटी हुई बैलगाड़ी में केवल एक पोटली, लंगोट और तुंबा रखकर मायरा ले जाने की तैयारी की जा रही थी। नरसी मेहता को निर्धन जानकर समाज के लोग उनसे दूरी बनाने लगे, यहां तक कि उनकी बैलगाड़ी भी रास्ते में टूट गई। ऐसे कठिन समय में भी नरसी मेहता का विश्वास भगवान पर अडिग रहा।

जया किशोरी ने कथा के माध्यम से महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि भक्ति का अर्थ यह नहीं कि इंसान मेहनत करना छोड़ दे। उन्होंने कहा, “केवल नाम जपने से काम नहीं होते, मेहनत, पढ़ाई और संघर्ष भी जरूरी है। परीक्षा में भगवान पेपर देने नहीं आते, परंतु विपरीत परिस्थितियों में साहस और विश्वास बनाए रखने की शक्ति अवश्य देते हैं।” उन्होंने कुंडली और राजयोग का उदाहरण देते हुए कहा कि राजयोग का मतलब यह नहीं कि सब कुछ अपने आप मिल जाएगा, बल्कि परिस्थितियों से मुकाबला कर आगे बढ़ना ही सच्चा राजयोग है। कथा में जया किशोरी ने बताया कि लगभग 500 वर्ष पूर्व भगवान ने नरसी मेहता के लिए 56 करोड़ का मायरा भेजा था।

जब भगवान स्वयं उनकी टूटी बैलगाड़ी को ठीक करते हैं, तब नरसी मेहता भगवान को साथ चलने का आग्रह करते हैं। यह प्रसंग यह दर्शाता है कि सच्ची भक्ति में भगवान स्वयं भक्त के संकट हर लेते हैं। कथा के दौरान विवाह और सामाजिक व्यवहार पर भी जया किशोरी ने मार्मिक संदेश दिए। उन्होंने कहा कि विवाह जैसे शुभ अवसरों पर समाज और रिश्तेदारों को खुश होना चाहिए, न कि मान-सम्मान की अपेक्षा रखकर नाराज होना चाहिए। लड़की की शादी में सहयोग और सकारात्मक सोच ही सच्ची सामाजिक भक्ति है।

कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। विशेष आकर्षण का केंद्र वह क्षण रहा जब पंडाल की बिजली 15 मिनट के लिए बंद कर दी गई और मोबाइल की रोशनी में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों का आनंद लिया। यह दृश्य अत्यंत भावुक और भक्तिमय रहा। कथा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश शासन के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी ने कथा श्रवण कर जया किशोरी से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री प्रेम सेवा परिवार ने जानकारी दी कि 11 जनवरी को नानी बाई का मायरा कथा एवं भजन का अंतिम दिन है। अंतिम दिन मायरा भरने का विशेष वर्णन किया जाएगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे रविवार को दोपहर 2:30 बजे समय से पूर्व कथा स्थल पहुंचकर अपना स्थान ग्रहण करें और इस दिव्य भक्ति आयोजन का लाभ लें।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ...