बिलासपुर

राजीव प्लाजा में देर रात गार्ड से मारपीट…ऑटो सवारों ने मचाया आतंक, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना, व्यापारियों में आक्रोश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना तारबाहर क्षेत्र अंतर्गत राजीव प्लाजा में ड्यूटी पर तैनात एक गार्ड के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। घटना को लेकर प्लाजा के व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ त्वरित व सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थी अमर पाल सिंह जुनेजा ने थाना तारबाहर में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वे मन्नू चौक टिकरापारा के निवासी हैं और राजीव प्लाजा के गेट नंबर 01 पर गार्ड की नौकरी करते हैं। दिनांक 10 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे वे खाना खा रहे थे, उसी दौरान उनकी जगह साहेब सिंह ड्यूटी पर थे। करीब 10:20 बजे एक ऑटो चालक जबरन अपना ऑटो प्लाजा के अंदर ले जाने लगा। साहेब सिंह द्वारा मना करने पर ऑटो चालक ने हुज्जतबाजी करते हुए ऑटो अंदर ले आया।

खाना खाकर बाहर आए अमर पाल सिंह ने ऑटो बाहर ले जाने को कहा तो ऑटो में बैठा एक व्यक्ति गाली-गलौज करने लगा और थप्पड़ मारकर मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर में उसने अपने अन्य साथियों को बुला लिया, जिनमें सागर और शाहरूख भी शामिल थे। सभी आरोपियों ने मिलकर अश्लील गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और हाथ, थप्पड़ व डंडे से मारपीट की। इस हमले में अमर पाल सिंह के बाएं पैर, दाहिने हाथ और पीठ में चोटें आई हैं। घटना के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची, जिसे देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सागर, शाहरूख एवं उनके अन्य साथियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इधर, घटना से नाराज राजीव प्लाजा के व्यापारी तारबाहर थाना पहुंचे और सुरक्षा कर्मियों पर हमले को गंभीर बताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,...