बिलासपुर

ऑटो सवार महिला के गले से सोने की चेन पार… साथ बैठी महिला पर चोरी का संदेह

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में व्यवसाय करने वाली महिला के गले से ऑटो में सफर के दौरान सोने की चेन चोरी होने की घटना सामने आई है, जिसमें प्रार्थी नीलम अरोरा ने बताया कि वह अग्रसेन चौक के पास साकेत अपार्टमेंट में रहती है और अपने पति के साथ श्याम टॉकीज के पास सायकल स्टोर का संचालन करती है, जो मंगलवार की दोपहर ऑटो से अग्रसेन चौक से दुकान जाने निकली थी, जिसमें एक महिला और एक युवती भी आकर साथ बैठ गई जिसमें युवती बार बार उल्टी होने का बहाना कर रही थी, जो बस स्टैंड के पास उतर गई जब प्रार्थी नीलम अरोरा अपनी दुकान के पास पहुँची तो पाया उनके गले से 17 ग्राम सोने की चेन लगभग 40 हजार कीमती गायब थी, जिसकी शिकायत उन्होंने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है और आशंका जताई है कि अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैंड के बीच अज्ञात महिला ने ही उनकी चेन की चोरी की है, जिस पर पुलिस ने दोनों अज्ञात महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...