बिलासपुर

पंचायत प्रतिनिधियों को दिखानी है जागरूकता, संदिग्धों से नही करना है किसी भी तरह से दुर्व्यवहार….स्वास्थ्य परीक्षण प्राथमिकता लेकिन दिखाएं मानवता

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशों के बाद भी पंचायत स्तर पर लापरवाही का मामला सामने आया है। दरसअल सोमवार को छत्तीसगढ़ शासन पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी ने अन्य राज्यों से आए प्रवासी लोगो के साथ भेदभाव नहीं करने और उन्हें बिना शर्त के गांव मेंं रखने निर्देश दिए थे बावजूद इसके जिले के विभिन्न गांव में पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा विभागीय जांच के सर्टिफिकेट ग्रामीणों से मांगे जा रहे हैं। जिस वजह से इन दिनों मजबूर प्रवासी ग्रामीण बढ़ी मुश्किल से किसी तरह जांच कराने रोजाना सिम्स की ओपीडी में पहुंच रहें है।

जबकि छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने कोरोना संक्रमण से सावधानी और अन्य राज्यों से लौट कर गांव आए व्यक्तियों की सुरक्षा के संबंध में निर्देश पहले ही जारी कर दिए है। इसके बावजूद जिले से लगे आस पास के गांव में सरपंच और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा गांव में प्रवेश से पूर्व किसी भी हॉस्पिटल से कोरोना से संबंधित जांच के सर्टिफिकेट मांगे जा रहे हैं। इस वजह से बेवजह ही सिम्स के कोरोना ओपीडी में भीड़ उमड़ रही है डॉक्टरों की माने तो इस वजह से ऐसे भी मरीज आ रहे हैं जिन्हें नॉर्मल सर्दी खासी के जैसे भी लक्षण नहीं है।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...