बिलासपुर

कोयला कारोबार में मुनाफे का झांसा देकर 68 लाख की ठगी…सरकंडा पुलिस ने पति-पत्नी सहित तीनों आरोपीयों को किया गिरफ्तार,

उदय सिंह

बिलासपुर – कोयले के व्यापार में अधिक मुनाफा दिलाने का लालच देकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपियों पर सरकंडा पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने इस बहुचर्चित ठगी मामले में पति-पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपियों पर धारा 318(4) एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अरविंद सिंह पवार, निवासी उज्जैन मध्यप्रदेश जो बायो फ्यूल एवं ब्रिकेट्स के व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्होंने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मार्च 2025 में अतीक उर रहमान उर्फ राजा खान उनसे मिला और कोयला व्यापार में निवेश कर अधिक लाभ मिलने का झांसा दिया। इसके बाद उसकी पहचान सोनम कश्यप एवं नेहरू साहू से कराई गई। सोनम कश्यप ने स्वयं को सुपर कोल ट्रेडिंग तथा नेहरू साहू ने एस.एस. कोल ट्रेडिंग का प्रोप्राइटर बताया। आरोपियों ने कोयला बिक्री पर प्रति टन 200 से 500 रुपये तक मुनाफा देने का भरोसा दिलाया। इस पर विश्वास कर प्रार्थी ने अपने फर्म खाते एवं नगद मिलाकर अलग-अलग तिथियों में कुल 1 करोड़ 13 लाख 10 हजार रुपये आरोपियों को दिए। कुछ राशि लौटाने के बाद भी करीब 67 लाख 97 हजार 374 रुपये वापस नहीं किए गए और टालमटोल की जाने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी