सीपत

सीपत : ट्रेलर चालक से लूटपाट के तीन आरोपी गिरफ्तार…पुलिस ने लूट और चोरी की संपत्ति की बरामद

उदय सिंह

सीपत– पुलिस ने सीपत–बलौदा मार्ग में ट्रेलर चालक से लूटपाट और मोबाइल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई नगदी, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त किया है। प्रार्थी नरेन्द्र कुमार लहरे 24 वर्ष निवासी लेवई नवापारा (ख), बलौदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 अगस्त की रात करीब 1 बजे जब वह ट्रेलर से कोरबा से कोयला लोड कर वापस आ रहा था, तभी ग्राम खांडा कोलवासरी मोड़ के पास तीन युवकों ने उसकी ट्रेलर को मोटरसाइकिल अड़ा कर रोका और मारपीट करते हुए उससे 1300 रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया। इसी मामले में परसाही निवासी एक अन्य व्यक्ति ने भी मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने सूरज यादव 22 वर्ष, शिवम दास मानिकपुरी उर्फ बबली/विशु 21 वर्ष और बंधन निषाद 20 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल सैमसंग व रियलमी, कुल कीमत करीब 25,000 रुपये और 1300 रुपये नकद बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को दो अलग-अलग प्रकरणों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि शिव सिंह बक्साल, आरक्षक लक्ष्मण चंद्रा व शैलेन्द्र कुर्रे की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे... शादी की बात पर विवाद के बाद युवक ने लगाई आग...मौत के 10 माह बाद प्रेमिका गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए ... बिल्हा:- चेक में काट-छांट कर 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा... बिल्हा सहकारी बैंक के कर्मचारी और समिति पदाधि... सुप्रीम कोर्ट से राहत...सरकंडा NDPS मामले की सुनवाई पर लगी रोक...रानी सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्... ढेंका बाईपास मोड़ में दर्दनाक हादसा...मल्हार से बिलासपुर आ रहे तीन युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 2... रतनपुर:- सुबह की सैर बनी जिंदगी की आखिरी सैर! तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर ही... करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ...