बिलासपुर

बिलासपुर:- देशी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से ट्रेन टिकट और मोबाईल भी बरामद…अवैध हथियार तस्करी की आशंका,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना तारबाहर पुलिस ने आरपीएफ बिलासपुर के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। यह कार्रवाई थाना तारबाहर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 23/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति अपने हाथ में थैला लेकर कंस्ट्रक्शन कॉलोनी स्थित उर्दू स्कूल ग्राउंड के पास खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना तारबाहर पुलिस एवं आरपीएफ बिलासपुर की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सद्दाम हसन शेख पिता जंगल शेख, उम्र 32 वर्ष, निवासी कठुआ केसिया मदरसापारा, जिला पूर्व वर्धमान पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान आरोपी के थैले से एक नग देशी कट्टा, एक नग जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन तथा तीन नग ट्रेन टिकट बरामद किए गए। बरामद सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया गया।पूछताछ के दौरान आरोपी अवैध हथियार रखने के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस संयुक्त कार्रवाई में थाना तारबाहर एवं आरपीएफ बिलासपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। कार्रवाई में निरीक्षक रविन्द्र अनंत, आरपीएफ निरीक्षक नंद बहादुर, निरीक्षक रामलाल, उपनिरीक्षक एस.के. मिंज, सहायक उपनिरीक्षक उदयभान सिंह, प्रधान आरक्षक प्रमोद कसेर, आरक्षक राहुल राजपूत, आरक्षक बैजनाथ, आरक्षक पी. भारद्वाज एवं आरक्षक आलोक कुमार का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी