बिलासपुर

सीपत: किराना दुकान में आगजनी की घटना…व्यवसायी को हुआ बड़ा नुकसान, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के थाना सीपत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुड़ी में एक किराना दुकान में आगजनी की घटना सामने आई है। घटना में दुकान के अंदर रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी अजय साहू ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्राम गुड़ी के लिमहाई पारा में देव कुमार बिंझवार के किराये के मकान में किराना दुकान संचालित करता है। 13 जनवरी 2026 की रात लगभग 8:30 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात करीब 12:30 बजे मकान मालिक देव कुमार ने फोन कर सूचना दी कि उसकी दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही अजय साहू तुरंत दुकान पहुंचे और मकान मालिक के साथ मिलकर पानी डालकर आग बुझाई।

पीड़ित के अनुसार आगजनी में दुकान के अंदर रखा तेल पाउच, साबुन, आटा, शक्कर, गुटखा, बिस्किट सहित अन्य जनरल सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। केवल कुछ डिब्बों में रखा सीमित सामान ही बच पाया। इस घटना से हजारों का नुकसान हुआ है। शिकायत में आशंका जताई गई है कि दुकान के बाहर कोई अज्ञात व्यक्ति आग जलाकर ताप रहा था और उसी आग से किसी ने जानबूझकर लकड़ी में पन्नी लपेटकर दुकान की खिड़की से अंदर फेंक दिया, जिससे आग भड़क गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 326(g)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे...