बिलासपुर

बिलासपुर: बैंक खाता खुलवाकर लाखों की धोखाधड़ी, दो आरोपियों पर मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सकरी क्षेत्र में बैंक खाता खुलवाने के नाम पर जबरन धोखाधड़ी कर लाखों रुपये निकाल लेने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सूर्यदेव मंगेशकर 24 वर्ष निवासी सत्यानगर अमेरी ने थाना सकरी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके सगे भाई पवन मंगेशकर और उसके साथी याकिब खान ने मिलकर उन पर दबाव डालते हुए इंडियन ओवरसीज बैंक, गौरव पथ ब्रांच जरहाभाठा में जबरन खाता खुलवाया। खाता खुलने के तुरंत बाद दोनों आरोपियों ने प्रार्थी का एटीएम कार्ड और पासबुक अपने कब्जे में ले लिया। शिकायत में बताया गया कि खाता खोलते समय आरोपी याकिब खान ने अपना मोबाइल नंबर प्रार्थी के खाते में रजिस्टर्ड करवा दिया, जिससे खाते का पूरा नियंत्रण उसके हाथ में आ गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने अन्य लोगों से अवैधानिक रूप से प्रार्थी के खाते में पैसे जमा करवाए और एटीएम के माध्यम से कुल 5 लाख 51 हजार 473 रुपये निकाल लिए। जब प्रार्थी को इस बात की जानकारी मिली तो वह बैंक पहुंचा और अपने खाते का स्टेटमेंट निकलवाया। स्टेटमेंट देखने पर पता चला कि उसके खाते का गलत उपयोग कर बड़ी रकम निकाली गई है। इसके बाद उसने तत्काल थाना सकरी में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा निकाली गई राशि की भरपाई कराने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पवन मंगेशकर और याकिब खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) एवं 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। चूंकि घटना स्थल सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा है, इसलिए आवेदन को संबंधित थाना सिविल लाइन भेजा गया है। पुलिस के अनुसार निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,