बिलासपुर

बिलासपुर: सुने मकान में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात, पुलिस ने चंद घण्टो में 1.15 लाख नगदी सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के चांटीडीह स्थित अवस्थी गली में दिनदहाड़े हुई चोरी की सनसनीखेज घटना को पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। महिला के घर से 1 लाख 15 हजार रुपये नगद और आर्टिफिशियल ज्वेलरी चोरी करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पूरी रकम और चोरी गया सामान बरामद कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ईतवारा बाई यादव 60 वर्ष चना-मुर्रा बेचकर अपना जीवन यापन करती हैं और चांटीडीह में अकेली रहती हैं। 15 जनवरी 2026 की सुबह करीब 7 बजे वह रोज की तरह अपने घर में ताला लगाकर काम पर गई थीं। दोपहर लगभग 12 बजे जब वह घर लौटीं तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर में रखे थैले से 1 लाख 15 हजार रुपये नगद तथा पांच नग नकली सोने जैसी चूड़ियां गायब थीं। इसके बाद उन्होंने तत्काल सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हरिशचन्द्र देवांगन उर्फ हरि नामक युवक घटना के समय इलाके में संदिग्ध रूप से घूमता देखा गया था। पुलिस टीम ने संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपी की पहचान हरिशचन्द्र देवांगन 32 वर्ष निवासी ग्राम बलौला थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम चांटीडीह सरकंडा के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की पूरी रकम 1,15,000 रुपये तथा पांच नग आर्टिफिशियल चूड़ियां बरामद कर लीं। सरकंडा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 331(4) और 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया, पुलिस की इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,