कोटा

कोटा: अवैध शराब बिक्री का विरोध करने पर महिला समूह से मारपीट…आरोपी घर से कर रहे थे अवैध शराब की बिक्री,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के थाना कोटा अंतर्गत ग्राम अमने में अवैध शराब बिक्री का विरोध करने पर महिला समूह की सदस्यों के साथ मारपीट और गाली-गलौच का मामला सामने आया है। प्रार्थी सरिता वैष्णव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह भारत माता वाहिनी महिला समूह की सचिव हैं और नशा मुक्ति अभियान के तहत गांव में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्य करती हैं। शिकायत के अनुसार 16 जनवरी 2026 की शाम करीब 6 बजे सूचना मिली कि आरती भास्कर अपने घर में अवैध रूप से शराब बेच रही है। इस सूचना पर सरिता वैष्णव अन्य महिला सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचीं। इसी दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति शराब लेकर बाहर निकलते दिखा, जिसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भाग गया। इस बात से नाराज होकर आरती भास्कर, भगवती भास्कर और रजौरी भास्कर ने एक राय होकर महिलाओं से अश्लील गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरती और भगवती ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जबकि रजौरी भास्कर ने ईंट के टुकड़े से कमर पर वार किया, जिससे प्रार्थी को चोट आई है। घटना के समय भगवती जायसवाल, कंचन मरावी सहित अन्य ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। कोटा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
जन्मदिन पर मां महामाया के दरबार पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव... कार्यकर्ताओं ने फलों से तौलकर किया भव... छात्रावास की जमीन पर जेसीबी चलाने की जल्दबाजी... अब राजस्व नक्शे से जमीन का रकबा ही नहीं खा रहा मेल!... बूथों को मजबूत करने और शक्ति केंद्रों के नियमित प्रवास पर भाजपा का जोर, मल्हार मंडल की बैठक संपन्न गनियारी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती, समाज ने लिया उनके आदर्शों पर ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, मारपीट कर मोबाइल और रुपये छीने, दो आरोपी गिरफ्तार मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज