पचपेड़ी

पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई….भिलौनी घाट से 5 ट्रैक्टर जब्त,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तुरी जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भिलौनी में शिवनाथ नदी घाट से हो रहे अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने छापा मारते हुए अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे 5 ट्रैक्टरों को मौके पर ही जप्त किया। मिली जानकारी के अनुसार भिलौनी घाट से लगातार अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें प्रशासन को मिल रही थीं। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बार-बार इसकी सूचना दी जा रही थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने खनिज विभाग को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद विभागीय अधिकारियों की टीम ने अचानक घाट पर दबिश दी। खनिज विभाग की टीम को देखते ही मौके पर मौजूद 8 से 10 ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गए। हालांकि टीम ने तत्परता दिखाते हुए 4 से 5 ट्रैक्टरों को मौके पर ही पकड़ लिया।

जप्त किए गए सभी वाहनों को पचपेड़ी थाना में सुपुर्द कर दिया गया है और संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति के रेत उत्खनन और परिवहन पूरी तरह अवैध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उनका कहना है कि अवैध खनन से शिवनाथ नदी के अस्तित्व को खतरा पैदा हो रहा था और तेज रफ्तार ट्रैक्टरों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। ग्रामीणों ने भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रखने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा, रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह... ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा...