कोटा

कोटा : नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से किशोरी बरामद,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के थाना कोटा अंतर्गत चौकी बेलगहना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 627/25 के तहत धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस तथा 04, 06 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। घटना के अनुसार आरोपी शिवम् साहू उर्फ दीपू कुमार साहू 20 वर्ष, निवासी कोटासागरपारा कोटा, ने नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों की शिकायत पर बेलगहना चौकी में अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना देकर उनके मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। गहन जांच एवं तलाश के बाद 19 जनवरी 2026 को बेलगहना पुलिस ने अपहृता नाबालिग को ग्राम कोटासागरपारा, थाना कोटा से आरोपी के कब्जे से बरामद किया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद प्रकरण में अतिरिक्त धाराएं 87, 64(1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धाराएं 04 व 06 जोड़ी गईं। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शिवम् साहू के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाए जाने पर 20 जनवरी 2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट