बिलासपुर

42 दिनों में बनेगी नगर निगम की मतदाता सूची, 21 अक्टूबर के बाद आचार संहिता और दिसंबर में होंगे निगम चुनाव

द राजा मानसागर

सीमा वृद्धि के बाद 70 वार्डो के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन 7 सितंबर को कर दिया गया। हालांकि इसकी विधिवत जानकारी अब तक प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने वार्डों की मतदाता सूची तैयार करने के लिए कार्यक्रम निर्धारित करते हुए कलेक्टर को दिए निर्देश में परिसीमन पूर्ण होने का उल्लेख किया है। मतदाता सूची तैयार करने का काम सोमवार से शुरू हो गया ।पूरी प्रक्रिया 42 दिन में पूरी होगी ।और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 अक्टूबर को कर दिया जाएगा। मतदाता सूची तैयार होने के बाद चुनाव कराने के लिए आयोग से अधिसूचना जारी होगी ।इस हिसाब से दिसंबर में चुनाव मतदान होने का अनुमान है। आचार संहिता के अक्टूबर जे चौथे हफ्ते में लागू हो सकती है ।वोटर लिस्ट तैयार करने के लिए 300 अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा सकती है ।लिस्ट की प्रक्रिया कलेक्टर के निर्देश के बाद शुरू होगी। वैसे निगम के विकास भवन में रविवार को एडवांस में होमवर्क शुरू कर दिया गया। निर्धारित अवधि में मतदाता सूची तैयार करने का काम पूरा कराने के लिए जंबो टीम तैयार की जाएगी ।राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने यह साफ किया कि अभी बिलासपुर नगर निगम के वार्डो के परिसीमन के बाद मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम जारी किया गया है ।मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद आचार संहिता लगेगी ।कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्य समय पर आ जाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल