बिलासपुर

आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी को अपनाने का आह्वान… पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर ने की अपील,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पूर्व मंत्री विधानसभा कुरूद के विधायक अजय चंद्राकर ने आज मुंगेली नाका बिलासपुर में स्थित सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आत्मनिर्भर भारत की ओर तेजी से अग्रसर है। हाल के ऐतिहासिक जीएसटी क्रांति और उससे पहले आयकर की दरों में ऐतिहासिक छूट देकर, सभी तरह के कर कानूनों का सरलीकरण कर मोदी जी ने विकसित भारत की राह को प्रशस्त किया है। श्री चंद्राकर ने कहा कि नागरिकों को राहत, व्यापार सुगमता, कर सरलीकरण का अंतिम ध्येय भारत को विकसित बना देश के 150 करोड़ नागरिकों का जीवन आसान बना कर, उनके जीवन को संवारने का ध्येय लेकर मोदी जी काम कर रहे है। हम सबको याद है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री ने कोरोना की वैश्विक महामारी के समय सबसे पहले आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया था। उस समय की भयानक आपदा को भी ऐसा अवसर बना देना, किसी चमत्कारिक नेतृत्व के वश की ही बात है। प्रधानमंत्री जी द्वारा दिया गया आत्मनिर्भर भारत का संकल्प सिर्फ एक संकल्प नहीं, बल्कि देशभक्ति की अभिव्यक्ति भी है। मोदी जी ने इस मूलमंत्र को अपना कर पार्टी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया है। यह अभियान 25 सितम्बर पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से प्रारंभ हुआ है और 25 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ निर्माता, भारत रत्न श्रद्धेय अटल जी जयंती तक चलेगा। हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी की भावना के साथ इस अभियान को जन-जन तक पहुॅचाने के लिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन और आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा जैसी कई गतिविधियों की योजना बनाई गई है।

इस अभियान का उद्देश्य वोकल फॉर लोकल के संदेश को हर भारतीय तक पहुॅचाना है। कुरूद विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि पिछले एक दशक से प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश में स्वदेशी को लेकर जिस तेजी से काम हुआ है, उसका असर सैन्य उपकरणों के निर्यात से लेकर अंतरिक्ष, वैक्सीन हर जगह भारत की बढ़ती धाक में देखा जा सकता है। यदि सिर्फ रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को देखें तो 2014 से पहले जहॉ हम बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर थे वहीं अब आत्मनिर्भर होते हुए रक्षा निर्यातक बन चुके है। छत्तीसगढ़ इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भर भारत का अग्रणी राज्य बने। इसके लिए स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की रणनीति पर कार्य किया जा रहा है। यहॉ की समृद्ध संस्कृति, परंपरागत कला, शिल्प और संसाधन आत्मनिर्भरता के सशक्त उदाहरण है। दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक प्रयोग देशभक्ति और राश्ट्र की सेवा का भी माध्यम है। आइए देशसेवा के उपक्रम स्वदेशी को आत्मसात करें और विकसित भारत तथा विकसित छत्तीसगढ़ के स्वप्न को साकार करें।
विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि मीडिया के माध्यम से मैं प्रदेशवासियों से आव्हान करना चाहूॅगा कि आगामी त्योहारों के अवसर पर यह एक सुनहरा मौका है, जब हम स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर बचत भी करें और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाए। हम सभी मिलकर आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लें।
पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्शिता पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष बिलासपुर शहर दीपक सिंह, जिला कोशाध्यक्ष गुलशन ऋशि, जिला मीडिया सह प्रभारी दुर्गेश उपस्थित रहे।

कांग्रेस पर तीखा प्रहार…कहा यहाँ के कांग्रेसी दरबारी


शनिवार को पूर्व मंत्री एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने मध्यप्रदेश के नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि यहाँ के कांग्रेसी दरबारी है जो दिल्ली में एक परिवार की चाटते है और वही यहाँ आकर काटते है, उन्होंने उस आरोप का भी जवाब दिया कि जिसमे कहा गया था कि प्रदेश सरकार रिमोट पर चल रही है…उन्होंने कहा कि जो खुद रिमोट से चलते है वह यहाँ के मुख्यमंत्री पर क्या आरोप लगा रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर रेंज के नव पदस्थ आईजी रामगोपाल गर्ग ने संभाला कार्यभार... रतनपुर में मां महामाया के किए दर्... कलेक्टर साहब सुनिए हमारी फरियाद...मनरेगा मजदूरी में हुआ भ्रष्टाचार, हितग्राहियों के मेहनत की रकम द... रायपुर: नालंदा परिसर फेज 2 में पढ़ने वाले युवा गढ़ेंगे सफलता का नया इतिहास... 21 करोड़ से अधिक की ला... दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित मोटरसाइकिल खंबे से टकराई, चालक की मौके पर मौत रतनपुर में सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक..नारी शक्ति के सम्मान का संदेश, खबर का असर: स्थानांतरण आदेश की अवहेलना पर शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई...विकास तिवारी सहायक ग्रेड-0... खेत में करंट लगाने से किसान की हुई थी मौत.... गैर इरादतन हत्या के मामले में चार फरार आरोपी गिरफ्तार, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नवनियुक्त सलाहकार वरिष्ठ पत्रकार आर. कृष्णा दास ने की सौजन्य म... पुलिस कमिश्नर प्रणाली सेटअप: अब राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की हुई नई पदस्थापना, आदेश जारी, बिलासपुर आईजी संजीव शुक्ला बने रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर..15 आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना,