कोटा

उड़ीसा से गांजा लाकर चला रहे थे अवैध कारोबार…13 किलो गांजा समेत 8.41 लाख की संपत्ति जप्त, 1 महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बेलगहना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोटा थाना अंतर्गत चौकी बेलगहना पुलिस ने 13 किलोग्राम गांजा सहित कुल 8 लाख 41 हजार 250 रुपये की संपत्ति जप्त करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 22 जनवरी 2026 को बेलगहना चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोटा की ओर से कुछ लोग मोटरसाइकिलों में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन कर रहे हैं। जिस पर बेलगहना पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर बेलगहना–कोटा मार्ग के ग्राम पंडरापथरा में घेराबंदी की गई। कुछ समय बाद कोटा की ओर से आ रही दो मोटरसाइकिलों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें तीन पुरुष और एक महिला सवार थे। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपियों के संयुक्त कब्जे से कुल 13 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में गजेन्द्र कुमार खत्री 38 वर्ष, नीरज उर्फ मोन्टू 24 वर्ष, मंगलू राम साहू 32 वर्ष एवं सरस्वती साहू 30 वर्ष शामिल हैं, जो लोरमी थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन तथा 1750 रुपये नकद भी जप्त किए हैं। इस प्रकार जप्त की गई कुल संपत्ति का मूल्य 8 लाख 41 हजार 250 रुपये बताया गया है। पूछताछ में मुख्य आरोपी गजेन्द्र कुमार खत्री ने खुलासा किया कि वह गांजा ओडिशा के बलांगीर से लाकर अपने साथियों के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों में बिक्री करता था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह सहित आरक्षक अंकित जायसवाल, धीरज जायसवाल, ईश्वर नेताम, कौशल बिन्झवार एवं महिला आरक्षक गोमती पेन्द्रो की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
जन्मदिन पर मां महामाया के दरबार पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव... कार्यकर्ताओं ने फलों से तौलकर किया भव... छात्रावास की जमीन पर जेसीबी चलाने की जल्दबाजी... अब राजस्व नक्शे से जमीन का रकबा ही नहीं खा रहा मेल!... बूथों को मजबूत करने और शक्ति केंद्रों के नियमित प्रवास पर भाजपा का जोर, मल्हार मंडल की बैठक संपन्न गनियारी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती, समाज ने लिया उनके आदर्शों पर ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, मारपीट कर मोबाइल और रुपये छीने, दो आरोपी गिरफ्तार मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज