बिलासपुर

बिलासपुर :- पूर्व विधायक से 20 लाख की फिरौती मांगने वाला आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार…परिचित महिला की बेटी का अपहरण करने मिली थी धमकी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सकरी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय से फिरौती की मांग करने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मोबाइल कॉल के माध्यम से 20 लाख रुपये की मांग की थी और परिचित महिला की बेटी को अगवा करने की धमकी दी थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का खुलासा कुछ ही घंटों में हो गया। पूर्व विधायक श्री पाण्डेय ने 25 जून को सकरी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें कॉल कर उनकी परिचित महिला की बेटी, जो दिल्ली में पढ़ाई कर रही है, के अपहरण की धमकी दी और फिरौती मांगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तुरंत आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन में डीएसपी रोशन आहुजा एवं थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई, जिसे उत्तर प्रदेश रवाना किया गया। वाराणसी व प्रयागराज की स्थानीय पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के सहयोग से प्रयागराज रेलवे स्टेशन में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बच्चू झा उर्फ बबूवा पाण्डेय उर्फ बच्चा यादव (30 वर्ष), निवासी मधुबनी (बिहार) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह पीड़ित महिला की भतीजी के संपर्क में था, लेकिन संपर्क टूटने के कारण उसने यह हरकत की। इस पूरी कार्रवाई में सकरी थाना पुलिस व एसीसीयू टीम की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...