रतनपुर

भव्य कलश यात्रा के साथ सिद्धपीठ गिरजाबंद हनुमान मंदिर में श्री अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ…श्रद्धा और भक्ति रस से सराबोर होंगे श्रद्धालु

जुगनू तंबोली

रतनपुर – प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वसंत पंचमी के पावन अवसर पर सिद्धपीठ गिरजाबंद श्री हनुमान मंदिर के पवित्र प्रांगण में श्री अखंड नवधा रामायण मानस प्रवचन का भव्य आयोजन प्रारंभ हो गया है। यह धार्मिक आयोजन 23 जनवरी से 01 फरवरी 2026 तक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न होगा। अखंड नवधा रामायण समारोह का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया।

कलश यात्रा गिरजाबंद हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए मां महामाया देवी मंदिर परिसर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधिवत जल भरकर पुनः पंडाल स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम का विधिविधान से आरंभ किया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। इस आयोजन के आचार्य पं. मथुरा प्रसाद दुबे हैं, जिनके सान्निध्य में मानस पाठ, मानस गायन एवं प्रवचन होंगे।

मंदिर के व्यवस्थापक महंत तारकेश्वर पूरी जी महाराज ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 से प्रतिदिन संध्या 5 बजे से मानस पाठ, मानस गायन एवं प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। शनिवार, 31 जनवरी 2026 को संध्या 5 बजे कथा विश्राम होगा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर रविवार, 01 फरवरी 2026 को हवन-पूजन,

देव विसर्जन, सहस्त्रधारा, ब्राह्मण भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में भक्त प्रतिदिन कथा श्रवण हेतु पहुंच रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,