मस्तूरी

मस्तूरी: नहर किनारे अज्ञात वृद्ध महिला की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब नहर किनारे एक अज्ञात वृद्ध महिला की रक्तरंजित लाश मिलने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वेद परसदा और मस्तूरी के बीच स्थित संजय फल उद्यान के पीछे नहर किनारे एक वृद्ध महिला का शव पड़ा होने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। बताया गया कि ग्रामीणों ने शनिवार शाम लगभग 6 बजे के आसपास नहर किनारे शव को देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की बारीकी से जांच की। प्रारंभिक जांच में मृतका की उम्र लगभग 70 वर्ष से अधिक बताई जा रही है। महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। शव की स्थिति काफी क्षत-विक्षत पाई गई है।

पुलिस के अनुसार मृतका के चेहरे और आंखों को जानवरों द्वारा नोचे जाने की आशंका जताई जा रही है, जिससे पहचान में कठिनाई आ रही है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं किसी थाने में वृद्ध महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं है। फ़िलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,...