बिलासपुर

रतनपुर में न थमने वाले सड़क हादसों का सिलसिला बरकरार, मवेशी बन रहे आफत

डेस्क

रतनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर बेलगहना मार्ग में कॉलेज की छुट्टी होने के बाद सेमरा निवासी युवराज जायसवाल पिता रामानंद जायसवाल उम्र 22 वर्षऔर उसका दोस्त धनंजय श्रीवास पिता रामकुमार श्रीवास उम्र 22 वर्ष बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहे थे । इसी दौरान बेलगहना की ओर से आ रही माजदा ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उन्हें सामने से ठोकर मार दिया । जिसमें दोनों छात्र घायल हो गए । जिसकी सूचना ग्रामीणों ने 112 को दिया । तब वह घटनास्थल पर पहुंची । जहां से स् दोनों छात्रों को चपोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां पर दोनों के इलाज के पश्चात डॉक्टरों ने उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर रिफर कर दिया । जिसके पश्चात समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में लाकर भर्ती कराया । जहां पर डॉक्टरों ने प्रथम उपचार उपरांत उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें बिलासपुर सिम्स के लिए रिफर कर दिया है । वहीं इस मामले में रतनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर माजदा को जप्त कर रतनपुर थाना लाने का प्रयास कर रही है लेकिन तेज बारिश के चलते माजदा को खेत से नहीं निकाल पाई है ।

वहीं एक अन्य घटना में सिल्ली कोरबा निवासी दो युवक अनिल कंवर और मंगल सिंह कंवर किसी काम से रतनपुर आए थे लौटते वक्त उनकी मोटरसाइकिल सड़क में बैठे मवेशी से टकरा गई जिससे दोनों बुरी तरह सड़क पर गिर गए और चोटिल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर लाया गया लेकिन उनकी बिगड़ती हालत को देखकर उन्हें सिम से रिफर कर दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...