जांजगीर चाँपा

जांजगीर चाम्पा जिले में भी वाहन चेकिंग के दौरान 2 किलोग्राम सोना और 43 किलोग्राम चांदी बरामद…सीमा क्षेत्रों में जारी है सघन जांच

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिला पुलिस द्वारा आगामी चुनाव व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए लगातार अवैध शराब की कार्यवाही, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी, इसी क्रम में चांपा क्षेत्र के कोरबा रोड, हथनेवरा के पास नेशनल हाईवे में नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों को सघन चेकिंग की जा रही थी। जहाँ वाहन चेकिंग के दौरान चारपहिया वाहन सीजी 11 AH 9546 में शंकर लाल सोनी उम्र 44 साल निवासी पुराना कालेज रोड चांपा के कब्जे से बैग में रखे कुल सोना का जेवर 509 ग्राम पन्नी सहित (10 ग्राम पन्नी) चांदी 32.643 किलो ग्राम पन्नी सहित (90 ग्राम पन्नी) मिला, वही चारपहिया वाहन सीजी 11 AL 5338 में सौरभ कुमार सराफ उम्र 38 साल निवासी स्टेशन रोड चांपा के कब्जे से सोना का जेवर 1.812 किलो ग्राम पन्नी सहित (100 ग्राम पन्नी),

चांदी 43 किलो 572 ग्राम पन्नी सहित (710 ग्राम पन्नी) मिला, जिसके संबंध में उपरोक्त दोनों से पूछताछ कर उक्त सोना चांदी रकम रखने के संबंध में धारा 91द,प्र,सं का नोटिस दिया गया जो कोई वैध दस्तावेज बिल नही होने से अपराध से संबंधित होने के संदेह पर धारा 102 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण कार्यपालिक् मजिस्ट्रेट और GST विभाग को भेजी जा रही है, उपरोक्त अभियान कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी चाम्पा उप निरीक्षक डहरिया, सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद बघेल, प्रधान आर अमृत सूर्या का सरायनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट