मस्तूरी

सांदीपनी एकेडमी मस्तूरी में खेल पर्व 2026 का भव्य शुभारंभ….प्रतिभाओं को मिला मंच, विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का होगा विकास,

उदय सिंह

बिलासपुर – पेंड्री (मस्तूरी) स्थित सांदीपनी एकेडमी में 28 जनवरी से तीन दिवसीय खेल पर्व 2026 का शानदार शुभारंभ हुआ। यह आयोजन शनिवार 31 जनवरी तक चलेगा। खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को समर्पित इस महोत्सव की थीम “खेल पर्व” रखी गई है। तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में कुल 29 खेल एवं सांस्कृतिक इवेंट्स आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक एवं अशैक्षिक कर्मचारी भी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। खेल पर्व को और अधिक रोचक बनाने के लिए सांदीपनी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के सभी विभागों के विद्यार्थियों को चार समूहों ग्रीन, येलो, रेड और ब्लू टीम में विभाजित किया गया है। सभी टीमें खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. एस एल निराला, प्राचार्य, शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, बिलासपुर उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में सुशील कुमार मिश्रा, स्पोर्ट्स ऑफिसर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बिलासपुर तथा जावेद अली, जनरल सेक्रेटरी, स्टैंड बॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस खेल पर्व के संरक्षक महेंद्र चौबे हैं। आयोजन को सफल बनाने में इवेंट इंचार्ज विनीत चौबे (प्रशासनिक अधिकारी), डॉ. पी. महेंद्र वर्मन (नर्सिंग प्रिंसिपल), आर. सेंकाथिर सेल्वी (वाइस प्रिंसिपल नर्सिंग), डॉ. रिता सिंह (शिक्षा विभाग प्रिंसिपल), सुनील प्रजापति (आईटीआई प्रिंसिपल), रामखेलावन साहू तथा सुरेंद्र प्रसाद साहू का विशेष मार्गदर्शन मिल रहा है। खेल पर्व 2026 न केवल प्रतिभाओं को मंच दे रहा है, बल्कि विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास कर रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल