बिलासपुर

बिलासपुर:- NH-130 मोहदा मोड़ पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर….मौके पर मौत

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना हिर्री क्षेत्र अंतर्गत बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130 पर मोहदा मोड़ के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रामबगस ओगरे के रूप में हुई है, जो वार्ड क्रमांक 05 अचानकपुर चकरभाठा के निवासी थे। प्रार्थी राज कुमार बांधे, निवासी ग्राम अटर्रा ने थाना हिर्री में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी 2026 को करीब 3:40 बजे उनके मामा रामबगस ओगरे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 Y 9612 से अपने घर अचानकपुर चकरभाठा से ग्राम अटर्रा की ओर आ रहे था।

जैसे ही वे मोहदा मोड़ के पास पहुंचे, तभी बिलासपुर की ओर से तेज रफ्तार और अनियंत्रित रूप से आ रही स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 07 CW 1777 ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रामबगस ओगरे के सिर, दाहिने हाथ, दाहिने पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को आसपास मौजूद लोगों ने देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना हिर्री पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ धारा 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ...