जांजगीर चाँपा

जांजगीर-चांपा: सड़क हादसे ने छीनी दो जिगरी दोस्तों की जानें…बाईक और ट्रेक्टर में हुई टक्कर

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव खिसोरा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो जिगरी दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि सड़क पर खून बिखर गया और पल भर में दो घरों के चिराग बुझ गए। मृतकों की पहचान अविनाश यादव पिता बुधराम यादव उम्र 22 वर्ष एवं अविनाश यादव पिता संतोष यादव उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम खिसोरा के रूप में हुई है। दोनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से नवागांव जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों युवक ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गए, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दोनों युवक सड़क पर मृत अवस्था में पड़े मिले। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर एवं बाइक को जब्त कर लिया गया है। इस हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके,