सीपत

तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत… लापरवाही पर प्रभारी प्रधान पाठक सहित 3 शिक्षक सस्पेंड….मृतक बच्चों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दर्राभांठा शासकीय प्राथमिक शाला में कक्षा दूसरी के छात्र वंश और समीर पटेल मंगलवार को रोजाना की तरह स्कूल गए थे, जहाँ से मध्यान्ह भोजन खाने के बाद तालाब में नहाने चले गए थे, जिसमें डूबकर दोनों बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है,

वही परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल का घेराव कर आक्रोश व्यक्त किया जहाँ बीइओ अश्वनी भारद्वाज ने पहुँचकर उन्हें शांत कराया और शासन स्तर से मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की मुआवजा राशि और शिक्षा विभाग की ओर से 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए,

वही डीईओ ने प्रभारी प्रधान पाठिका सहित 3 शिक्षकों को तत्काल निलंबित कर दिया है। ग़ौरतलब है यह बड़ी लापरवाही स्कूल में देखने को मिली है

जहाँ मध्यान्ह भोजन के बाद 2 बच्चे लापता हो गए, जिनके बैग भी स्कूल में पड़े थे लेकिन शिक्षकों ने कोई पूछताछ नही की और न ही परिजनों को जानकारी दी,

जब शाम 5 बजे तक बच्चे घर वापस नही लौटे तो उनकी तलाश शुरू हुई और तालाब में उनकी लाश मिली।

error: Content is protected !!
Letest
पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ...