मस्तूरी

मनरेगा बचाव संग्राम: ओखर मंडल में 21 गांवों तक जनचौपाल, नुक्कड़ सभा और पदयात्रा, ओखर में हुआ भव्य समापन

उदय सिंह

मस्तूरी – ओखर मंडल में मनरेगा बचाव संग्राम के तहत एक व्यापक जनआंदोलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ओखर मंडल के बेटरी गांव से प्रारंभ होकर 21 गांवों में जनचौपाल, नुक्कड़ सभा और पदयात्रा के रूप में आयोजित हुआ, जिसका समापन ओखर में हुआ।इस दौरान ग्रामीणों को मनरेगा योजना के महत्व, मजदूरों के अधिकारों और रोजगार सुरक्षा से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, इसे कमजोर करने के किसी भी प्रयास का डटकर विरोध किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे, ओखर मंडल प्रभारी सत्येन्द्र साहू, निलेश कैवर्त, मंडल अध्यक्ष व सरपंच लक्ष्मी यादव, वरिष्ठ नेता लक्ष्मण कांत (पूर्व उपाध्यक्ष नपं मल्हार), पूर्व एल्डरमेन नवीन अग्रवाल, ठकुरदेवा सरपंच केशव साहू, गोल्डी यादव, भोलाराम साहू, अजय टंडन,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसीजन व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।समापन अवसर पर नेताओं ने एकजुट होकर मनरेगा को बचाने और मजदूरों के हक के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल