बिलासपुर

बिलासपुर: न्यायधानी में फिर चाकूबाजी की घटना…सिटी कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश में चाकू गोदकर युवक की हत्या, इलाके में सनसनी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। करबला मनोहर टॉकीज के पास रहने वाले सानू उर्फ अमन खान उम्र 27 वर्ष पर कुछ युवकों ने पुराने विवाद के चलते जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस जघन्य हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, सानू उर्फ अमन खान का कुछ स्थानीय युवकों के साथ लंबे समय से विवाद चला आ रहा था।

इसी रंजिश के चलते शुक्रवार शाम करीब 6 से 6:30 बजे के बीच जब वह शनिचरी बाजार से हैप्पी स्ट्रीट की ओर जा रहा था, तभी घात लगाए बैठे आरोपियों ने उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ वार किए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। हमले में सानू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते परिजन मौके पर पहुँचे और पुलिस को सूचना दी गई, सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सिम्स अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया। देर रात तक पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास साक्ष्य जुटाने में लगी रही।

प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश और आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि हमलावरों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। इसके साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

सिटी कोतवाली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे के कारणों और साजिश का पूरी तरह खुलासा हो सके।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी,