मस्तूरी

जयरामनगर रेलवे फाटक 15 फरवरी से 20 मार्च तक रहेगा बंद…इस रास्तों का करें इस्तेमाल,

उदय सिंह

बिलासपुर – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत जयरामनगर स्टेशन यार्ड में स्थित मानव सहित समपार संख्या-360 पर सड़क मरम्मत एवं ओवरहॉलिंग कार्य किया जाना है। रेलवे प्रशासन द्वारा बेहतर एवं सुरक्षित सड़क आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है। इसके चलते जयरामनगर समपार दिनांक 15 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेगा।रेलवे प्रशासन ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान आम नागरिकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराए गए हैं। सड़क यातायात परसदा फाटक, पाराघाट मार्ग एवं जूठी अंडरब्रिज (एलएचएस) के माध्यम से संचालित किया जा सकेगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सहयोग करें। रेलवे प्रशासन ने इस अवधि में होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए जनता से सहयोग की अपेक्षा की है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...