रायपुर

छत्तीसगढ़ का कुख्यात और शातिर चोर लोकेश श्रीवास गिरफ्तार…देश भर में करोड़ों की चोरीयों को अब तक दे चुका है अंजाम,

रमेश राजपूत

रायपुर – देश के विभिन्न राज्यों में घूम-घूमकर ज्वेलरी शॉप, कपड़ा दुकानों और शोरूम में बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले छत्तीसगढ़ के शातिर नकबजन लोकेश श्रीवास को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर छत्तीसगढ़ सहित आंध्रप्रदेश, ओडिशा और दिल्ली में करोड़ों रुपये की चोरी करने का आरोप है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लोकेश जेल से छूटते ही दोबारा सक्रिय हो गया था और रिहाई के अगले ही दिन उसने रायपुर में एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत पंडरी स्थित माता गैराज के पास लब-डब नामक कपड़ा दुकान के संचालक शिव कुमार वर्मा ने 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अज्ञात आरोपी द्वारा दुकान का छप्पर तोड़कर प्रवेश किया गया और गल्ले से लगभग 2 लाख 75 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए गए।

इसी दौरान पास की नोवा फर्नीचर दुकान से 1 लाख 40 हजार रुपये और डिजाइनर सैनिटेशन एवं हार्डवेयर दुकान से 2 लाख 85 हजार रुपये नगद चोरी किए गए। इस तरह तीन दुकानों से कुल लगभग 7 लाख रुपये की चोरी हुई थी। मामले में थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 56/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त क्राइम एवं साइबर स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थलों का निरीक्षण किया और आसपास लगे हजारों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तरीका-ए-वारदात के विश्लेषण से यह स्पष्ट हो गया कि तीनों चोरी की घटनाएं एक ही शातिर अपराधी द्वारा की गई हैं। तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के डेटाबेस से मिलान करने पर आरोपी की पहचान कुख्यात नकबजन लोकेश श्रीवास के रूप में हुई। मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर लोकेश ने न सिर्फ सिविल लाइन क्षेत्र की चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया, बल्कि थाना मौदहापारा क्षेत्र में भी चोरी करना कबूल किया। मौदहापारा में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 25/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की नगद रकम 79,500 रुपये, एक मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक अन्य मोबाइल फोन जप्त किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में लोकेश ने देशभर में दर्जनभर से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की है, जिनकी विस्तृत जांच जारी है।

लोकेश श्रीवास का आपराधिक इतिहास बेहद चौंकाने वाला है। उसने आंध्रप्रदेश के विजयनगर में ज्वेलरी शॉप से 6 किलो सोना, ओडिशा में 500 ग्राम सोने के जेवरात, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के गंडई से लगभग 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, दुर्ग के पारख ज्वेलर्स से करीब 4 करोड़ रुपये के हीरे और आभूषण तथा दुर्ग स्थित बजाज शोरूम से 9 लाख रुपये की चोरी की थी। इसके अलावा दिल्ली सहित अन्य राज्यों में भी उसने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय आरोपी लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू, पिता कपिल श्रीवास, निवासी कैलाश नगर विवेकानंद स्कूल के पास, थाना कोतवाली जिला कबीरधाम का रहने वाला है। वह अब तक प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में चोरी की लगभग दो दर्जन से अधिक घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और चोरी के माल की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु... जमीन विवाद की रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, हिर्री थाना क्षेत्र में हुई घटना, मामला दर्ज