जांजगीर चाँपा

जांजगीर-चांपा: पुलिस ने अंतरजिला संगठित ट्रांसफार्मर चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, मस्तूरी क्षेत्र के 6 शातिर आरोपी गिरफ्तार,

उदय सिंह

जांजगीर-चांपा – पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर, कॉपर एवं एल्युमिनियम केबल चोरी करने वाले एक संगठित अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का भारी मात्रा में माल, वाहन एवं औजार बरामद किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 17 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मरों से कॉपर वायर चोरी की लगातार हो रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र एवं सतत निगरानी के माध्यम से जांच शुरू की।

मामले की शुरुआत दिनांक 13-14 जनवरी 2026 की रात रोड दुरपा के पास स्थापित पुराने ट्रांसफार्मर से लगभग 230 किलोग्राम कॉपर चोरी की रिपोर्ट से हुई थी, जिसे कनिष्ठ यंत्री मनोज कुमार सोनी द्वारा थाना शिवरीनारायण में दर्ज कराया गया। इसके बाद 22 जनवरी 2026 को लोहर्सी के पास ट्रांसफार्मर से लगभग 200 किलोग्राम कॉपर वायर चोरी की एक और रिपोर्ट दर्ज हुई। इन प्रकरणों पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 21/2026 एवं 48/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, थाना प्रभारी शिवरीनारायण के नेतृत्व में पुलिस को सूचना मिली कि इस प्रकार की घटनाओं में पूर्व से संलिप्त एक संगठित गिरोह सक्रिय है। सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी अमर बाबू उर्फ कुंदन वानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर संगठित रूप से ट्रांसफार्मर व केबल चोरी करना स्वीकार किया।आरोपियों ने बताया कि वे पहले क्षेत्र की रेकी कर मोबाइल से फोटो लेते थे, फिर रात के समय वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस व आमजन को भ्रमित करने के लिए बोलेरो वाहन को एंबुलेंस का रूप देकर चोरी के माल का परिवहन किया जाता था, ताकि किसी को संदेह न हो। चोरी के बाद कॉपर वायर को कबाड़ में खपाया जाता था। पुलिस ने इस मामले में
1 मुख्य आरोपी – अमर बाबू उर्फ कुंदन वानी पिता सूरज वानी उम्र 26 वर्ष निवासी रिस्दा परसाडीह मोहल्ला वार्ड क. थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
02. संतोष भास्कर पिता कमल प्रसाद भास्कर उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड क. 06 कोहरौदा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
03. विरेन्द्र सुमन पिता बुधराम सुमन उम्र 39 वर्ष निवासी वार्ड 12 खोरसी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
04. राज आर्यन वानी उर्फ छोटू वानी पिता बबन वानी उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क. 01 रिस्दा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
05. अमन रात्रे पिता राकेश रोशन रात्रे उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नं. 01 रिस्दा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
06. राज आर्यन उर्फ रोहित वानी पिता रणवीर वानी उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नं. 01 रिस्दा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र के निवासी हैं।

आरोपियों के कब्जे से ट्रांसफार्मर, कॉपर/एल्युमिनियम वायर, 4 मोबाइल फोन, छोटा हाथी वाहन, बोलेरो एंबुलेंस, कटर मशीन ब्लेड व अन्य औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का पूर्व में भी बलौदा बाजार-भाटापारा एवं बिलासपुर जिलों में आपराधिक इतिहास रहा है। संगठित रूप से अपराध करने के कारण आरोपियों के विरुद्ध धारा 111 बीएनएस भी जोड़ी गई है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज...