पचपेड़ी

तेज रफ्तार रेत से भरी ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी ठोकर…युवक की मौके पर हुई मौत,पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा मेन रोड पर बीती रात 10 बजे के आसपास ग्राम पंचायत बसंतपुर निवासी रमेश केवट पिता भानुप्रताप केवट उम्र 30 वर्ष अपने बाइक क्र.CG 04 LD 7302 में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बलौदाबाजार जिले के कसडोल गया हुआ था

जो अपना काम निपटाकर वापस अपने गांव बसंतपुर आ रहा था जो रात 10 बजे के आसपास शिवनाथ नदी के पुल के पास जोंधरा से लवन की ओर जा रही रेत से भरी ट्रैक्टर क्र. CG 22 W 2513 ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद आगे जाकर ट्राली भी पलट गई ट्रैक्टर की ठोकर लगने से रमेश केवट की शरीर में गंभीर चोटे आई और घटना स्थल में उसकी मौत हो गई।

वही घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची जिन्होंने शव को पोस्टमार्टम हेतु मस्तूरी स्थित मरच्यूरी भेज दिया गया, जहां सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप घटनाकारित ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है। वही मौके से फरार ट्रैक्टर चालक की पतासाजी में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके,