जांजगीर चाँपा

शराब तस्करी मामले में 1.5 लाख की कथित लेन-देन का खुलासा… प्रशिक्षु उप निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – शराब तस्करी के आरोपी को छोड़ने के एवज में 1.5 लाख रुपये के कथित लेन-देन का मामला सामने आने के बाद जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने सख्त कार्रवाई करते हुए थाना सारागांव के प्रशिक्षु उप निरीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, वायरल खबर में शराब के आरोपी को छोड़ने के लिए 1.5 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया गया था। इसकी जांच नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर से कराई गई। जांच में 4 नवंबर 2026 को आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत गिरफ्तार आरोपी गोपाल गोड़ से रकम के लेन-देन की पुष्टि हुई।

जांच में प्रशिक्षु उप निरीक्षक पुष्पेंद्र साहू, प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े (आर.361), आरक्षक दीपक सिंह (आर.22), आरक्षक शंकर जयकिशन (आर.05), आरक्षक सुनील रमन (आर.495) और आरक्षक गोवर्धन टाइगर (आर.11) के नाम सामने आए। आदेश में पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय रक्षित केंद्र जांजगीर निर्धारित किया गया है। सभी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में स्पष्ट संदेश गया है कि वर्दी की आड़ में अवैध लेन-देन और भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
शराब तस्करी मामले में 1.5 लाख की कथित लेन-देन का खुलासा... प्रशिक्षु उप निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्म... बिलासपुर - मस्तूरी मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुल... VIDEO:- छठ घाट पर उमड़ा आस्था का महासैलाब…हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्... छठ घाट पर सेवा और श्रद्धा का संगम, डॉ. धर्मेंद्र दास ने परिवार के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य, श्रद... प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा, ऑपरेशन ... नाबालिग का गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार, भ्रूण अरपा नदी में फेंककर मिटाए साक्ष्य! दुष्कर... तिफरा काली मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, स्कूटी और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 घायल, एक अ... धान खरीदी महाअभियान: अन्नदाताओं के स्वागत में सजकर तैयार जिले के 154 केंद्र..1.36 लाख किसानों ने करा... बिलासपुर: लक्ष्मी विसर्जन के दौरान मचा बवाल... हिर्री पुलिस ने 7 युवकों पर की कार्रवाई व्हाट्सएप पर आया PM किसान रजिस्ट्रेशन का APK, इंस्टॉल करते ही क्रेडिट कार्ड से 10.20 लाख पार..मोबाइल...