बिलासपुर

नाबालिग का गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार, भ्रूण अरपा नदी में फेंककर मिटाए साक्ष्य! दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई थी नाबालिग,

उदय सिंह

बिलासपुर – नाबालिग बालिका के साथ शारीरिक शोषण और गर्भपात के सनसनीखेज मामले में तोरवा पुलिस ने एक महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर ने न केवल नाबालिग की गर्भपात कराने में मदद की, बल्कि गर्भपात के बाद भ्रूण को महत्वपूर्ण साक्ष्य जानते हुए अरपा नदी में नष्ट कर दिया। इतना ही नहीं, नाबालिग के साथ हुए अपराध की जानकारी होने के बावजूद पुलिस को इसकी सूचना भी नहीं दी। मामले में मुख्य आरोपी युवक की गिरफ्तारी के बाद अब महिला डॉक्टर की गिरफ्तारी से प्रकरण में एक और अहम खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, तोरवा थाना क्षेत्र के इस मामले में बुधवारी निवासी गणेश सोनी 30 वर्ष पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर दिसंबर 2023 से लगातार नाबालिग बालिका के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान बालिका गर्भवती हो गई। आरोप है कि इसके बाद गणेश सोनी ने अस्पताल में महिला डॉक्टर की सहायता से उसका गर्भपात करा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 551/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। मुख्य आरोपी गणेश सोनी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है।

जांच में सामने आई डॉक्टर की भूमिका

विवेचना के दौरान पुलिस ने गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह 43 वर्ष, निवासी आयुष्मान होटल के पास उसलापुर से पूछताछ की। जांच में सामने आए तथ्यों और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का आरोप है कि डॉक्टर को पीड़िता के नाबालिग होने की पूरी जानकारी थी। इसके बावजूद उसने गर्भपात कराया। गर्भपात के बाद भ्रूण को साक्ष्य मानते हुए सुरक्षित रखने के बजाय अरपा नदी में नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही बालिका के साथ घटित अपराध की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।

पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में तोरवा पुलिस ने कार्रवाई की। महिला डॉक्टर के विरुद्ध अपराध में संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 13 नवंबर 2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस की विवेचना ने गर्भपात कराने से लेकर कथित रूप से साक्ष्य नष्ट करने और अपराध की सूचना छिपाने तक की भूमिका को जांच के दायरे में ला दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा, ऑपरेशन ... नाबालिग का गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार, भ्रूण अरपा नदी में फेंककर मिटाए साक्ष्य! दुष्कर... तिफरा काली मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, स्कूटी और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 घायल, एक अ... धान खरीदी महाअभियान: अन्नदाताओं के स्वागत में सजकर तैयार जिले के 154 केंद्र..1.36 लाख किसानों ने करा... बिलासपुर: लक्ष्मी विसर्जन के दौरान मचा बवाल... हिर्री पुलिस ने 7 युवकों पर की कार्रवाई व्हाट्सएप पर आया PM किसान रजिस्ट्रेशन का APK, इंस्टॉल करते ही क्रेडिट कार्ड से 10.20 लाख पार..मोबाइल... मोबाइल गुम होने के बाद तीन बैंक खातों से 2.96 लाख पार...साइबर ठगी का मामला दर्ज, गाली देने से रोका तो हैवानियत पर उतरा आरोपी! युवक को बेरहमी से पीटा, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सिरगिट्टी में जन चौपाल लगाकर लोकतंत्र बचाने का लिया संकल... मस्तूरी:- जिस पोते को गोद में खिलाया, उसी ने दादा की बेरहमी से की हत्या, लात-घूंसों से पीटकर उतारा म...