बिलासपुर

कोरोना अपडेट:- फिर बढ़ने लगा संक्रमण का दायरा,,दर्जनभर ग्रामीणों के साथ सिम्स की जूनियर डॉक्टर पाई गई संक्रमित..न्यायधानी में फिर मिले 16 पॉजिटिव

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में एक अंतराल के बाद फिर से कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता प्रतीत हो रहा है। मंगलवार देर रात और बुधवार को जिले में कुल 16 नए संक्रमित मरीजो की पुष्टि हुई है। इनमें किसी भी मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नही है। जिनमें 13 पुरुष और 3 महिला शामिल है। तो वही इन मरीजो में दो किशोर भी संक्रमित पाए गए है। पॉजिटिव मरीजों में जहाँ 13 ग्रामीण है तो वही 3 शहरीय क्षेत्र के रहने वाले है। इनमें सिम्स हॉस्पिटल की 26 वर्षीय जूनियर डॉक्टर है, जो सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में रहकर बीते कुछ दिनों से सिम्स में अपनी सेवा दे रही थी। जिसकी एक अगस्त को जांच संदेही के आधार पर की गई थी। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही जरहाभाठा में रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग और तालापारा निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। इधर मस्तूरी ब्लॉक के पांच गांव से 9 ग्रामीण संक्रमित मिले है। जिनमे सरगवां के 55 वर्षीय व्यक्ति,धनगवां के 14 वर्षीय किशोर,टिकारी गांव से 14 और 18 साल का किशोर,42 साल का व्यक्ति सहित 87 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। साथ ही सीपत के 37-37साल की महिला और पुरुष के साथ बहतरा गांव की 20 साल की युवती भी संक्रमित मिली है। इनके अलावा बिल्हा ब्लॉक के ग्राम करमा के एक ही मौहल्ले में रहने वाले 27,23,32 साल के ग्रामीण की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। तो वही कोटा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम करैहापारा में रहने वाले 26 साल का ग्रामीण भी पॉजिटिव पाया गया है। बुधवार को जिले के 17 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है। इन मरीजो को मिलाकर अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 710 पहुँच गई है। जबकि जिले में 104 एक्टिव मरीज है। जिनका इलाज जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...