रायपुर

भीषण आगजनी:- कैमिकल फैक्ट्री में लगी आग, हादसे से क्षेत्र में मचा हड़कंप….दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

रमेश राजपूत

रायपुर – राजधानी स्थित सूर्या कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी है। आग लगने की वजह से फैक्ट्री मे रखे सारे कैमिकल से भरे ड्रम भी जलकर खाक हो गये हैं। इस हादसे की सूचना के बाद मौके पर दमकल की गाड़िया मौजूद है, जो आग पर काबू पाने का काम कर रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना खमतराई इलाके के भनपुर स्थित सूर्या कैमिकल फैक्ट्री की है। आज दोपहर में अचानक फैक्ट्री में आग लग गयी। देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गयी कि, फैक्ट्री में रखा सारा कैमिकल जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर तीन से चार दमकल की गाड़ियां पहुंची हुई है, जो आग पर काबू पाने का काम कर रही है। फिलहाल इस हादसे में अच्छी बात ये रही कि जिस वक्त फैक्ट्री में आग लगी उस वक्त कोई भी कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर मौजूद नहीं था।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल