बिलासपुर

उसलापुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर….गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में हुई मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर के उसलापुर पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे आसपास मौजूद लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सकरी क्षेत्र के ग्राम सागर निवासी अर्जुन सूर्यवंशी 25 वर्ष के रूप में हुई है। अर्जुन पेशे से पोताई का काम करता था और रोज की तरह शनिवार की सुबह काम के सिलसिले में बाइक से बिलासपुर आ रहा था। जब वह उसलापुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अर्जुन सड़क पर गिर पड़ा और उसे सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के समय अर्जुन के पीछे गांव के ही दो युवक भी आ रहे थे। उन्होंने तत्काल घायल अर्जुन को उठाकर अस्पताल पहुंचाया और उसके बड़े भाई तीजऊ सूर्यवंशी को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि दुर्घटनाकारित वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक...