बिलासपुर

पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग… अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवती को बनाया शिकार,

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर में साइबर ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती पर अपनी पहचान छिपाकर खुद को युवक बताने, युवती से दोस्ती करने और उसका अश्लील वीडियो हासिल कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। रकम नहीं मिलने पर कथित वीडियो परिजनों को भेजने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।तारबाहर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी रिश्ते की बहन से आरोपी युवती ने अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को युवक बताकर बातचीत शुरू की थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता का अश्लील वीडियो अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपये की मांग की। शिकायत के अनुसार, जब ब्लैकमेलिंग के बावजूद रकम नहीं दी गई तो आरोपी ने 7 फरवरी 2025 को कथित अश्लील वीडियो पीड़िता के परिजन के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दिया। वीडियो देखकर परिजन ने उसे तत्काल डिलीट कर दिया, लेकिन उससे संबंधित स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखकर पुलिस को सौंप दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए तारबाहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ लज्जा संरक्षण अधिनियम की धारा 67ए तथा बीएनएस की धारा 308(3) और 79 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है और आरोपी की भूमिका के साथ-साथ ब्लैकमेलिंग के पूरे नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
जबरन गर्भपात का मामला: पति और डॉ उज्जवला कराड़े पर एफआईआर दर्ज...सास, ससुर और ननद को सहआरोपी बनाने की... तीन महीने से बंद मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य गेट... 500 मीटर पैदल चलने को मजबूर मरीज... 700 रुपये मांगने पर पति को लोहे की पाइप से पीटा, पैर टूटा… अब बच्चों के साथ अस्पताल में रात गुजार रह... 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणी जारी...जानिए कब से कब तक चलेगी परीक्षा, किसान की गलती नहीं, तो सजा किसान को क्यों?...रकबा और गिरदावरी की गड़बड़ी पर कांग्रेस ने कलेक्टर से म... छत पर आग जलाने को लेकर विवाद बना खूनी संघर्ष, चाकू से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की मौत, 3 घायल कागजों में गरीब, कमाई लाखों में! बिलासपुर जिले में 52 हजार राशन कार्ड सदस्य संदिग्ध, सरकारी कर्मचारी... पचपेड़ी:- आधी रात गूंजी कुएं में गिरने की आवाज... बेटे को बचाने दौड़े माता-पिता, लेकिन नहीं बच सकी ज... जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेरा, गाली-गलौज कर पीटा और लूटे हजारों रुपये, 8 आरोपी गिरफ्त... बिलासपुर शहर को स्वच्छ रखने वाले हाथों का बढ़ाया मान... होटल बंसीवाला ने सफाई कर्मियों को शॉल और प्र...