रायगढ़

रायगढ़ में दो पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार… फर्जी तरीके से बनवाया था मतदाता परिचय पत्र

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले में अवैध रूप से रह रहे नागरिकों के विरुद्ध सघन जांच अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव को सूचना मिली थी कि ग्राम कोडातराई स्थित याकूब शेख के मकान में दो पाकिस्तानी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं और उन्होंने भारतीय मतदाता परिचय पत्र भी फर्जी तरीके से बनवा लिया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी प्रशांत राव ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और अपनी टीम के साथ ग्राम कोडातराई में दबिश दी। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अर्निश शेख और इफ्तिखार शेख, दोनों पाकिस्तान के कराची स्थित लांडी क्षेत्र के निवासी हैं। जांच के दौरान उनके पास से पाकिस्तान का पासपोर्ट, वैध एलटीवी (लांग टर्म वीजा) वीजा, फर्जी भारतीय मतदाता परिचय पत्र और बैंक पासबुक बरामद हुए। जांच में स्पष्ट हुआ कि दोनों आरोपियों ने भारत निर्वाचन आयोग के फॉर्म नंबर 06 में गलत जानकारी भरकर मतदाता परिचय पत्र और अन्य भारतीय दस्तावेज प्राप्त किए थे। इसके आधार पर जूटमिल थाना में आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 152/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 199, 200, 419, 467, 468, 34 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव, उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, मोहम्मद दिलदार कुरैशी, आरक्षक सुशील यादव एवं नरेश रजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को सतर्कता और तत्परता के लिए सराहा है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण की आगे जांच जारी है और अन्य संबंधित दस्तावेजों एवं संभावित नेटवर्क की भी गहन पड़ताल की जा रही है। साथ ही जिले के सभी थानाक्षेत्रों में विदेशी नागरिकों के सत्यापन का अभियान तेज कर दिया गया है ताकि अवैध गतिविधियों पर समय रहते नियंत्रण किया जा सके।

आरोपियों के नाम:

1. इफ्तिखार शेख पिता याकूब शेख, उम्र 29 वर्ष

2. अर्मिश शेख पति मोहम्मद इकबाल, उम्र 25 वर्ष
(दोनों निवासी: लांडी, कराची, पाकिस्तान, वर्तमान पता: ग्राम कोडातराई, थाना जूटमिल, रायगढ़, छत्तीसगढ़)

error: Content is protected !!
Letest
भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके,