तखतपुर

VIDEO:- विधायक जी के जन्मदिन समारोह में पाकेटमारी… आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं के नकदी पर हाथ साफ, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

तखतपुर – मंडी चौक तखतपुर में शनिवार दोपहर भाजपा विधायक के जन्मदिन अवसर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान पाकेटमारों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। प्रार्थी राजेन्द्र मेरसा, निवासी ग्राम बराही, जो तखतपुर में ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करते हैं, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।राजेन्द्र मेरसा ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे जब वे भाजपा कार्यकर्ताओं संग स्वागत कार्यक्रम में शामिल थे, तभी उनके पीछे जेब में रखे लगभग 2000 रुपये को अज्ञात युवक ने पाकेटमारी कर निकाल लिया। साथी कार्यकर्ता दिलीप तोलानी ने यह घटना देख ली और शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम प्रकाश मरावी पिता मंगल मरावी उम्र 23 वर्ष, निवासी पंडरिया जिला कबीरधाम बताया। इसी दौरान अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने साथ हुई पाकेटमारी की शिकायत की। डॉ. अश्वनी गुप्ता के 31 हजार रुपये, दिलीप तोलानी के 5 हजार रुपये, प्रमोद निर्मलकर के 5 हजार रुपये और परमानंद धुरी के 3 हजार रुपये चोरी होना बताया गया। पकड़ा गया आरोपी प्रकाश मरावी के खिलाफ थाना तखतपुर पुलिस ने धारा 304-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया और कार्यकर्ताओं ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...