बिलासपुर

प्रतिबंधित नशीली दवाओं का कारोबार… पुलिस के हत्थे चढ़े 3 आरोपी, कब्जे से 240 शीशी कफ सीरप जब्त

भूवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – प्रतिबंधित नशीली दवाओं का अवैध परिवहन करते तीन आरोपियों को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोनी पुलिस और एससीसीयू की सयुक्त कार्यवाही से आरोपियों के कब्जे से 250 नग प्रतिबंधित दवाई बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली की एक कार में कुछ लोग बिलासपुर से रतनपुर अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली दवाओं का परिवहन कर रहे है। जिसपर कोनी पुलिस और एससीसीयू कि टीम ने कोनी में घेराबंदी कर कार क्रमांक-CG10AB-6062 को रोका। जिसमे हेमुनगर निवासी सद्दाम खान,गणेश नगर निवासी मोहम्मद राजिक और शेख सलमान सवार थे। जो बिलासपुर से रतनपुर जाने निकलें थे। जब पुलिस ने इनकी तलाशी ली तो उन्हें कार से 240 नग प्रतिबंधित कोडिनयुक्त नशीली दवाई मिली। जिसे जब्त कर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर,