बिलासपुर

बिलासपुर: शहर में नहीं थम रहे चाकूबाजी के मामले….तालापारा में युवक पर चाकू से हमला,

उदय सिंह

बिलासपुर- शहर में लगातार बढ़ते चाकूबाजी के मामलों से आम नागरिकों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शारदा नगर, तालापारा इलाके का है, जहां शनिवार रात को एक ऑटो चालक पर तीन युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद ईशाद निवासी शारदा नगर तालापारा, शनिवार रात करीब 10 बजे साईं मंदिर के पीछे अकेले बैठा हुआ था। तभी बरगद पेड़ की दिशा से सोहेल खान, सरजू खान और सलमान खान वहां पहुंचे। आरोप है कि पीछे से आकर एक युवक ने ईशाद की कमर पर लात मारी, जिससे वह मुंह के बल जमीन पर गिर गया। इसके बाद तीनों ने अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी।

मना करने पर सोहेल ने चाकू से ईशाद की पीठ पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई और काफी खून बहा। वहीं सरजू ने ऑपरेशन ब्लेड से पेट पर वार किया। सलमान ने मिलकर लात-घूंसे और थप्पड़ मारे। स्थानीय निवासीयो के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 118(2), 296, 3(5), 351(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं से शहरवासी डरे हुए हैं और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके,